Get App

MSCI इंडेक्स में होने वाले हैं बदलाव, जानिए कौन हो सकता है अंदर और कौन बाहर?

ग्लोबल इंडेक्स में RIL का वेटेज बढ़ सकता है। जिसके चलते RIL में 1500 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे जा सकते हैं। वहीं, HDFC AMC का शेयर MSCI इंडेक्स से बाहर हो सकता है.

MoneyControl Newsअपडेटेड May 12, 2022 पर 3:37 PM
MSCI इंडेक्स में होने वाले हैं बदलाव, जानिए कौन हो सकता है अंदर और कौन बाहर?
MSCI दुनिया का अहम इंडेक्स है, इसके पास 10 मिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति है, जिसमें से उभरते बाज़ार के रूप में अकेले भारत में इसकी $ 2 ट्रिलियन संपत्ति निवेशित है

बाजार की नजर आज रात अमेरिका में होने वाले MSCI इंडेक्स बदलाव पर है। इसमें क्या बदलाव हो सकता है ये बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि MSCI में बड़े बदलाव होने वाले हैं। आज रात US में इस बदलाव का एलान होगा। इस ग्लोबल इंडेक्स में भारत के 3 शेयर शामिल हो सकते हैं। ये शेयर JSPL,अदानी पावर और टाटा एलेक्सी हो सकते हैं। इस तीनों शेयरों में 1000-1200 करोड़ रुपए का निवेश संभव है।

इस ग्लोबल इंडेक्स में RIL का वेटेज बढ़ सकता है। जिसके चलते RIL में 1500 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे जा सकते हैं। वहीं, HDFC AMC का शेयर MSCI इंडेक्स से बाहर हो सकता है। जिसके चलते बाहर होने सकते वाले इस शेयर में 650 करोड़ की बिकवाली संभव है। इन बदलावों का एलान कल सुबह होगा। ये बदलाव 31 मई से लागू होंगे।

RBI की रेट बढ़ोतरी के बाद से बाजार में आई 7% की गिरावट, आइए जानते हैं किन कारण से बाजार में बना है दबाव

गौरतलब है कि MSCI दुनिया का अहम इंडेक्स है, इसके पास 10 मिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति है, जिसमें से उभरते बाज़ार के रूप में अकेले भारत में इसकी $ 2 ट्रिलियन संपत्ति निवेशित है। ग्लोबल निवेशक किसी देश में निवेश करने से पहले इस सूचकांक का बारीकी से अध्ययन और ट्रैकिंग करते हैं। एमएससीआई इंक के स्टॉक इंडेक्स में शामिल होने से किसी देश विशेष में विदेशी निवेशकों द्वारा निवेश किये जाने का मार्ग तो खुलता ही है, साथ ही वित्तीय विश्वसनीयता के संबंध में भी इज़ाफा होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें