Get App

Charlie Munger की ये बातें जान लें तो आप शेयरों से करोड़ों कमा सकते हैं

चार्ली मंगेर दिग्गज इनवेस्टर वॉरेन बफे (Warren Buffett) के साथी थे। वह बफे की कंपनी Berkshire Hathaway के वाइस-चेयरमैन भी थे। उन्होंने शेयरों के बारे में कई बुनियादी बातें कही थी। उन्होंने EBITDA को बकवास बताया था। कंपनियों की कमाई की ग्रोथ बताने के लिए EBITDA का इस्तेमाल होता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 29, 2023 पर 10:54 AM
Charlie Munger की ये बातें जान लें तो आप शेयरों से करोड़ों कमा सकते हैं
मंगेर अपनी ईमानदारी और स्पष्ट सोच के लिए मशहूर थे। उनके व्यक्तित्व और खासकर ईमानदारी ने जीरोधा के को-फाउंडर नितिन कामत सहित कई दिग्गजों को प्रेरित किया।

स्टॉक मार्केट्स (Stock Markets) से कमाई करने के लिए इसे ठीक तरह से समझना जरूरी है। कई दिग्गज निवेशक अपने अनुभव को बताते रहते हैं। इससे शेयरों की दुनिया समझने में बहुत मदद मिलती है। चार्ली मंगेर (Charlie Munger) ऐसे ही एक दिग्गज निवेशक थे। 99 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। मंगेर दिग्गज इनवेस्टर वॉरेन बफे (Warren Buffett) के साथी थे। वह बफे की कंपनी Berkshire Hathaway के वाइस-चेयरमैन भी थे। उन्होंने शेयरों के बारे में कई बुनियादी बातें कही हैं। उन्होंने EBITDA को बकवास बताया था। कंपनियों की कमाई की ग्रोथ बताने के लिए EBITDA का इस्तेमाल होता है। इससे पता चलता है कि तिमाही या सालाना आधार पर किसी कंपनी की अर्निंग कितनी बढ़ी है।

मंगेर को स्टॉक मार्केट्स का दशकों का अनुभव था

मंगेर को स्टॉक मार्केट का कई दशकों का अनुभव था। उन्होंने लंबे समय तक दिग्गज अमेरिकी कंपनी Berkshire Hathaway में बड़ी जिम्मेदारी निभाई। इसका नेतृत्व किया। बफे मंगेर पर बहुत ज्यादा भरोसा करते थे। हम यहां मंगेर के कुछ मशूहर कोट्स के बारे में बता रहे हैं। ये निवेशकों को शेयरों की दुनिया समझने में काफी मददगार साबित हो सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें