Get App

Gold Price Today: सोने में तेजी लौटी, दिल्ली समेत कई शहरों में 24 और 22 कैरेट दोनों का भाव चढ़ा

Gold Price Today: मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 130860 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 142760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का भाव 200 रुपये चढ़ा

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 27, 2026 पर 7:29 AM
Gold Price Today: सोने में तेजी लौटी, दिल्ली समेत कई शहरों में 24 और 22 कैरेट दोनों का भाव चढ़ा
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,013.70 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश में सोने की कीमत में तेजी लौट आई है। 27 अक्टूबर की सुबह कई शहरों में 24 और 22 कैरेट दोनों का भाव चढ़ा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 142910 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में भाव 142760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का भाव 200 रुपये चढ़ा था। रुपये में कमजोरी और वैश्विक बाजारों में मामूली सुधार से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला।

सोमवार को रुपया 29 पैसे टूटकर 95.22 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे डॉलर में भुगतान किए जाने वाले सोने का आयात महंगा हो गया और घरेलू कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,013.70 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 142910 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 131010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें