Chatha Foods IPO Listing: फ्रोजन फूड प्रोसेसर चठ फूड्स (Chatha Foods) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 19 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 56 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 73.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 30 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Chatha Foods Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 76.65 रुपये (Chatha Foods Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि आईपीओ निवेशक अब करीब 37 फीसदी मुनाफे में हैं।
