China Stocks: चीन के शेयर बाजारों में आने वाले दिनों में एक और बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। यह अनुमान इसलिए लगाया जा रहा है क्योंकि चीन की सरकार इस वीकेंड करीब 283 अरब डॉलर के नए आर्थिक पैकेज का ऐलान कर सकती है। इसका उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर करना और निवेशकों के विश्वास को बढ़ाना है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकतर एनालिस्ट्स को यह उम्मीद है कि चीन के नए वित्त मंत्री शनिवार 12 अक्टूबर को एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस आर्थिक पैकेज का ऐलान करेंगे।
