Get App

CLSA on IT stocks : LTI माइंडट्री की Sell रेटिंग बरकरार, जानिए दूसरे शेयरों की हाल

IT stocks : सीएलएसए का कहना है कि कॉग्नीजेंट और कैपजेमिनी जैसी IT कंपनियों के गाइडेंस खास नहीं हैं। जेनपैक्ट, EPAM, ग्लोबैंट के गाइडेंस से भी तेजी के संकेत नहीं मिल रहे हैं। आईटी का वैल्यूएशन भी महंगा दिख रहा है। CLSA ने TCS और HCL टेक की रेटिंग घटाई है। TCS और HCL टेक की रेटिंग अंडरपरफॉर्म से सेल कर दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 05, 2024 पर 6:15 PM
CLSA on IT stocks : LTI माइंडट्री की Sell रेटिंग बरकरार, जानिए दूसरे शेयरों की हाल
CLSA का कहना है कि वित्त वर्ष 2025 में आईटी शेयरों में अनुमान से ज्यादा गिरावट की आशंका है। HCL टेक और इंफोसिस अप्रैल में मिड-सिंगल डिजिट रेवेन्यू गाइडेंस दे सकते हैं

IT stocks :CLSA की रिपोर्ट के बाद पूरे IT सेक्टर पर दबाव है। दरअसल CLSA ने कई शेयरों को डाउनग्रेड कर दिया है। ब्रोकरेज की पूरी रिपोर्ट पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ की दिपाली राणा ने बताया कि CLSA ने TCS और HCL टेक की रेटिंग घटाई है। TCS और HCL टेक की रेटिंग अंडरपरफॉर्म से सेल कर दी है। वहीं, विप्रो और LTI माइंडट्री की Sell रेटिंग बरकरार रखी गई है।

निफ्टी IT की चाल पर CLSA

सीएलएसए में अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 10 नवबंर से अब तक निफ्टी आईटी ने 23 फीसदी रिटर्न दिया है। इसने निफ्टी को 0.10 फीसदी से आउटपरफॉर्म किया है। निफ्टी IT की तेजी पर CLSA ने कहा US की 10 साल की बॉन्ड यील्ड में 0.5 फीसदी की नरमी और hyper-scalers की कमेंट्री से डिमांड सुधरने के संकेत मिल रहे हैं। Nvidia से अच्छे अर्निंग और गाइडेंस की उम्मीद है। इससे आईटी शेयरों को लेकर निवेशकों का रुख बदला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें