CLSA ने भारतीय इक्विटी पर ओवरवेट रुख के साथ वापसी की है। साथ ही मूडीज रेटिंग्स ने 2024 के लिए भारत की वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। यह एक ऐसा आंकड़ा है जो धीमी रिकवरी और भू-राजनीतिक उथल-पुथल से जूझ रही दुनिया में सबसे अलग है। भारत की मजबूत घरेलू मांग, कम होती महंगाई और स्थिर मैक्रोइकॉनोमिक लैंडस्केप, वैश्विक बदलावों का फायदा उठाने के लिए देश की एक तैयार टाइगर की तस्वीर पेश करते हैं।
CLSA के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में अमेरिका-चीन ट्रेड टेंशन में वृद्धि, भारत को वैश्विक निवेश के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में स्थापित कर सकती है। लेकिन यह सब आसान नहीं है। अक्टूबर में सेंसेक्स और निफ्टी में 6 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई और नवंबर में अब तक खपत में मंदी, आय में कमी और विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार सेलिंग की चिंताओं के बीच लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट आई है।
हेलियोस कैपिटल के समीर अरोड़ा ने निवेशकों को सावधानी बरतने को कहा है और उन्हें याद दिलाया है कि अकेले CLSA के रुख से अतार्किक उत्साह नहीं पैदा होना चाहिए। अब सवाल यह है कि भारत इस नए सिरे से दिलचस्पी को लॉन्ग टर्म निवेश सिक्योर करने के लिए कैसे चैनलाइज कर सकता है? CLSA के मुताबिक तो भारतीय शेयर बाजार टाइगर के जैसे दहाड़ रहा है, लेकिन चुनौती यह सुनिश्चित करने में है कि यह दहाड़ फुसफुसाहट तक सीमित न हो।
बाजार की स्थिति के बीच एक्सपर्ट ने दो शेयरों को लेकर अपनी राय दी है, जो निवेशकों को फायदा करा सकते हैं...
ब्रोकरेज की ओर से पॉजिटिव आउटलुक पेश किए जाने के बाद पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन रॉयल एनफील्ड की पेरेंट कंपनी आयशर मोटर्स के शेयरों में उछाल आया था। बीएसई पर शेयर 6 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 4885.55 रुपये पर बंद हुआ था। 18 नवंबर को शेयर लगभग फ्लैट लेवल पर 4877 रुपये पर बंद हुआ।
बुल केस: नुवामा का मानना है कि कंपनी टूव्हीलर प्रीमियमाइजेशन की मुख्य लाभार्थी है। रॉयल एनफील्ड के लिए मार्जिन से अधिक ग्रोथ पर फोकस करने की रणनीति में बदलाव से आय में सुधार की उम्मीद है। कुल मिलाकर, कोर मॉडल और नए प्रोडक्ट लॉन्च पर अधिक ध्यान देने से आय में वृद्धि होगी।
बियर केस: भले ही आयशर मोटर्स के लिए सबसे खराब कॉम्पिटीशन पीछे छूट गया हो, लेकिन मॉर्गन स्टेनली का मानना है कि इसकी मौजूदा वैल्यूएशन में मजबूत उछाल की बहुत कम गुंजाइश है।
Q2 में शुद्ध लाभ में गिरावट के बाद पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयरों में गिरावट आई। बीएसई पर कीमत 5 प्रतिशत गिरावट के साथ 1558.30 रुपये पर बंद हुई। 18 नवंबर को शेयर लगभग 2 प्रतिशत बढ़त के साथ 1585.50 रुपये पर बंद हुआ।
बुल केस: जेएम फाइनेंशियल के अनुसार, बड़े पैमाने पर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज कैपेसिटी को जोड़ा जाना, ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स में प्रवेश करने के साथ-साथ रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटीज का तेजी से निर्माण आगे अच्छे ग्रोथ रिजल्ट देगा।
बियर केस: एलारा कैपिटल का मानना है कि पिछले वर्ष में स्टॉक में 90% से अधिक की वृद्धि ने वैल्यूएशन को फंडामेंटल्स से परे बढ़ा दिया है, जिससे इसमें तेजी की बहुत कम गुंजाइश बची है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।