Get App

CMR Green Tech: लिस्ट होते ही गोल्डमैन सैक्स को भाया शेयर, कर डाली ₹50 करोड़ की खरीद; निवेशकों के लिए क्या स्ट्रैटेजी सही

CMR Green Tech Share Price: कंपनी की लिस्टिंग 10 जून को BSE पर 43 प्रतिशत से ज्यादा प्रीमियम के साथ और NSE पर 39 प्रतिशत से ज्यादा प्रीमियम के साथ हुई। लेकिन बाद में शेयर फिसला और 10 प्रतिशत गिरावट के साथ लोअर सर्किट लगा

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 11, 2026 पर 4:40 PM
CMR Green Tech: लिस्ट होते ही गोल्डमैन सैक्स को भाया शेयर, कर डाली ₹50 करोड़ की खरीद; निवेशकों के लिए क्या स्ट्रैटेजी सही
CMR Green Technologies का 630.88 करोड़ रुपये का IPO 5 जून को 127.07 गुना के शानदार सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ था।

एक दिन पहले लिस्ट हुई CMR ग्रीन टेक्नोलोजिज पर गोल्डमैन सैक्स फंड का दिल आ गया है। लिस्टिंग डे पर ही गोल्डमैन सैक्स फंड- गोल्डमैन सैक्स इंडिया इक्विटी पोर्टफोलियो ने कंपनी के 19.41 लाख शेयर 256.64 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीद लिए। इनकी कुल कीमत 49.82 करोड़ रुपये है। ये शेयर CMR ग्रीन टेक्नोलोजिज की 0.88 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं। गोल्डमैन सैक्स द्वारा मैनेज किए जाने वाले फंड ने बुधवार को बल्क डील के जरिए लगभग 50 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

CMR Green Technologies का 630.88 करोड़ रुपये का IPO 5 जून को 127.07 गुना के शानदार सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ था। उसके बाद इसकी लिस्टिंग 10 जून को BSE पर 43 प्रतिशत से ज्यादा प्रीमियम के साथ 275.40 रुपये और NSE पर 39 प्रतिशत से ज्यादा प्रीमियम के साथ 268 रुपये पर हुई। लेकिन बाद में शेयर फिसला और 10 प्रतिशत गिरावट के साथ लोअर सर्किट लगा।

11 जून को भी शेयर में गिरावट है। दिन में यह BSE पर पिछली क्लोजिंग से लगभग 3 प्रतिशत टूटकर 240.25 रुपये के लो तक गया। बाद में 1.6 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट के साथ 243.75 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 5300 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है।

क्या करती है CMR Green Tech

सब समाचार

+ और भी पढ़ें