Get App

CNBC-Awaaz Exclusive: फर्टिलाइजर के उत्पादन में भारत बनेगा आत्मनिर्भर, 15 अगस्त को लाल किले से हो सकता है बड़ा ऐलान

सीएनबीसी-आवाज़ को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबित इसके लिए घरेलू उत्पादन बढ़ाने के साथ कालाबाजारी रोकने पर जोर होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2022 पर 4:21 PM
CNBC-Awaaz Exclusive: फर्टिलाइजर के उत्पादन में भारत बनेगा आत्मनिर्भर, 15 अगस्त को लाल किले से हो सकता है बड़ा ऐलान
सूत्रों के मुताबिक दिसंबर तक फर्टिलाइजर की जरूरत पूरी हो चुकी है। राज्यों के पास 70 लाख टन यूरिया और DAP मौजूद है।

CNBC-Awaaz Exclusive: अब फर्टिलाइजर के उत्पादन में भारत आत्मनिर्भर बनेगा। सूत्रों के मुताबिक PM मोदी 15 अगस्त को लाल किले से इसके रोडमैप का एलान कर सकते हैं। सीएनबीसी-आवाज़ को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबित इसके लिए घरेलू उत्पादन बढ़ाने के साथ कालाबाजारी रोकने पर जोर होगा। अगले 2-3 साल में भारत को विदेशों से फर्टिलाईज़र का इम्पोर्ट नहीं करना पड़ेगा।

सूत्रों के मुताबिक PM नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को फर्टिलाइजर सेक्टर के लिए बड़े एलान कर सकते हैं। लाल किले की प्राचीर से 2025 तक भारत को फर्टिलाइजर में आत्मनिर्भर बनने के रोडमैप का एलान संभव है। इसमें उत्पादन बढ़ाने के साथ कालाबाजारी रोकने पर खास जोर होगा।

इसके लिए फर्टिलाइजर फ्लाइंग स्क्वैड को और मजबूत किया जायेगा। इस रोडमैप में 7 लाख मैट्रिक टन हर महीने यूरिया उत्पादन का लक्ष्य रखा जा सकता है। इसके अलावा जैविक खेती को बढा़ने के लिए भी मिशन मोड में काम होगा। इस साल सिर्फ करीब 30 लाख टन फर्टिलाइजर इंपोर्ट की जरूरत है।

सूत्रों के मुताबिक दिसंबर तक फर्टिलाइजर की जरूरत पूरी हो चुकी है। राज्यों के पास 70 लाख टन यूरिया और DAP मौजूद है। देश में सालाना 325-350 लाख मैट्रिक टन यूरिया की खपत होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें