Get App

कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए इन 4 स्टॉक्स पर लगाएं दांव, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने दी खरीदारी की सलाह

Coal India पर सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उनका कहना है कि इसमें फरवरी के एक्सपायरी वाली 215 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छी कमाई हो सकती है। इस कॉल में 3.60 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें कुछ ही दिनों में 4.5 से 6 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। प्रशांत ने इसमें 2.2 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 20, 2023 पर 11:28 AM
कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए इन 4 स्टॉक्स पर लगाएं दांव, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने दी खरीदारी की सलाह
TD Power पर आस्था जैन ने मिडकैप सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में मध्यम से लंबी अवधि में 150 से 160 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं

नये हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में कंसोलिडेशन नजर आ रहा है। हालांकि निफ्टी 18000 के ऊपर नहीं टिक पाया। निफ्टी आज एक छोटे दायरे में घूम रहा है। लेकिन इस बीच मिडकैप इंडेक्स OUTPERFORM कर रहा है। वहीं आज NMDC स्टील 30 रुपए 25 पैसे प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ। इसमें खुलने के बाद 5% का अपर सर्किट लगा। बाजार में कमाई के लिए आज सच्चितानंद उत्तेकर ने कोल इंडिया के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने परसिस्टेंट सिस्टम्स में आज एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा राहुल शर्मा ने एबीबी इंडिया पर दांव लगाया। आस्था जैन ने भी मिडकैप स्टॉक सुझाया। सीएनबीसी-आवाज़ के चार के चौका में इन चारों एक्सपर्ट्स ने कमाई वाले 4 स्टॉक्स सुझाये हैं।

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Coal India

सच्चितानंद उत्तेकर ने Coal India के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी के एक्सपायरी वाली 215 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 3.60 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 4.5 से 6 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 2.2 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Today's Top Brokerage Calls: सिप्ला, भारती, वोडा, फोर्टिस, इंडस टावर और अन्य स्टॉक्स हैं ब्रोकर्स के रडार पर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें