Get App

चौतरफा बिकवाली के बीच Coal India का शेयर 3% तक उछला, ₹1057 करोड़ के प्रोजेक्ट से मिला बूस्ट

Coal India Share Price: एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि प्रोजेक्ट को बैटरी एनर्जी स्टोरेज परचेज एग्रीमेंट को साइन किए जाने की तारीख से लेकर 18 महीनों के अंदर पूरा किया जाना है। कंपनी में सरकार के पास 63.13 प्रतिशत हिस्सेदारी है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 30, 2026 पर 4:16 PM
चौतरफा बिकवाली के बीच Coal India का शेयर 3% तक उछला, ₹1057 करोड़ के प्रोजेक्ट से मिला बूस्ट
प्रोजेक्ट चाउटुप्पल में 750 MWh का BESS प्लांट सेटअप करने के लिए है।

शेयर बाजार में छाई गिरावट के बीच सरकारी कंपनी कोल इंडिया (Coal India) का शेयर 3 प्रतिशत तक उछला। BSE पर शेयर की कीमत शुरुआती कारोबार में 459.90 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 1 प्रतिशत बढ़त के साथ 450.25 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने वीकेंड पर शेयर बाजारों को बताया था कि उसे तेलंगाना पावर जेनेरेशन कॉरपोरेशन से लेटर ऑफ अवॉर्ड मिला है। यह चाउटुप्पल में 750 MWh (चार घंटे के लिए 187.5 MW) BESS प्लांट सेटअप करने के लिए है। इसके ​लिए मासिक टैरिफ ₹3.14 लाख प्रति MW है। यह प्रोजेक्ट ₹1,057.09 करोड़ का है।

कंपनी को 15 दिनों के अंदर परफॉरमेंस बैंक गारंटी और अन्य डॉक्यूमेंट्स जमा करने हैं, जिसके बाद फॉर्मल एग्रीमेंट पर साइन होंगे। एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि प्रोजेक्ट को बैटरी एनर्जी स्टोरेज परचेज एग्रीमेंट को साइन किए जाने की तारीख से लेकर 18 महीनों के अंदर पूरा किया जाना है। यह रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन नहीं है। इसके अलावा एक दूसरी एक्सचेंज फाइलिंग में कोल इंडिया ने कुछ इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स का कार्यकाल खत्म होने के बारे में बताया है।

कंपनी का कहना है कि 28 मार्च से CA कामेश कांत आचार्य, पूनमभाई कलाभाई मकवाना, भोजराजन राजेशचंदर और ममता पलारिया का इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स के तौर पर कार्यकाल खत्म हो गया है। इससे पहले कोल इंडिया ने सूचना दी थी कि उसने दामोदर वैली कॉरपोरेशन के साथ 50:50 पार्टनरशिप में जॉइंट वेंचर डीवीसी सीआईएल पावर प्राइवेट लिमिटेड बनाया है।

Coal India शेयर 3 महीनों में 13 प्रतिशत चढ़ा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें