Get App

बुधवार 12 फरवरी को ये चार स्टॉक्स करायेंगे कमाई, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन

Coforge पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने STBT कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि बुधवार को कमाई के लिए Coforge के शेयर में बिकवाली करनी चाहिए। इसमें 8000 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 8122 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। हालांकि इसमें 8200 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 12, 2025 पर 7:16 PM
बुधवार 12 फरवरी को ये चार स्टॉक्स करायेंगे कमाई, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन
Bharti Airtel पर Trader & Market Expert अमित सेठ ने BTST कॉल देते हुए कहा कि इसमें 1740 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls for Wednesday : बाजार में आज भी मंदड़ियों ने हाहाकार मचाया। बिकवाली के चलते लगातार पांचवें दिन बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स, निफ्टी में 1% से ज्यादा फिसले। सेंसेक्स 1,018 प्वाइंट गिरा तो निफ्टी 310 प्वाइंट फिसलकर बंद हुआ। ऑटो, एनर्जी, फार्मा शेयरों में बिकवाली नजर आई। FMCG, मेटल, IT इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स 3% से ज्यादा फिसले। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में गिरावट नजर आई। निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का STBT कॉल - Coforge

प्रकाश गाबा ने बुधवार को कमाई के लिए एसटीबीटी कॉल देते हुए कोफोर्ज में बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 8122 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 8000 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 8200 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का STBT कॉल - PFC

मानस जायसवाल ने बुधवार को कमाई के लिए एसटीबीटी कॉल देते हुए पीएफसी में बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 373 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 362 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 381 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें