Get App

Q2 Results: हर शेयर पर ₹24 का डिविडेंड, टूथपेस्ट कंपनी को ₹341 करोड़ का मुनाफा

Q2 Results: टूथपेस्ट और टूथब्रश बनाने वाली कंपनी कोलगेट-पामोलिव का मुनाफा सितंबर तिमाही में 4.1% बढ़कर ₹341.5 करोड़ पहुंच गया। कंपनी ने हर शेयर पर ₹24 के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। जानिए कंपनी के नतीजे और शेयर का हाल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 22, 2026 पर 5:40 PM
Q2 Results: हर शेयर पर ₹24 का डिविडेंड, टूथपेस्ट कंपनी को ₹341 करोड़ का मुनाफा
Colgate-Palmolive का शेयर 2.03% की गिरावट के साथ ₹1,685 पर बंद हुआ।

Q2 Results: टूथपेस्ट, टूथब्रश और ओरल केयर प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी Colgate-Palmolive India ने गुरुवार, 22 अक्टूबर को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। इस दौरान नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 4.1% बढ़कर ₹341.5 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹328 करोड़ का मुनाफा हुआ था।

रेवेन्यू बढ़ा, लेकिन अनुमान से कम रहा मुनाफा

कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 12.2% बढ़कर ₹1,705.7 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी अवधि में यह ₹1,520 करोड़ था। हालांकि, कंपनी के नतीजे बाजार के अनुमान से कमजोर रहे। CNBC-TV18 के पोल में नेट प्रॉफिट ₹367 करोड़ और रेवेन्यू ₹1,734 करोड़ रहने का अनुमान था।

EBITDA मार्जिन में गिरावट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें