Get App

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 का m-cap ₹2.90 लाख करोड़ बढ़ा, कौन रहा सबसे ज्यादा फायदे में

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,384.96 अंक या 1.95 प्रतिशत के लाभ में रहा। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में Reliance Industries पहले स्थान पर कायम रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 1,38,290.85 करोड़ रुपये बढ़कर 19,72,028.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। SBI का मार्केट कैप 33,467.29 करोड़ रुपये बढ़कर 5,80,456.76 करोड़ रुपये हो गया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 04, 2024 पर 11:52 AM
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 का m-cap ₹2.90 लाख करोड़ बढ़ा, कौन रहा सबसे ज्यादा फायदे में
भारती एयरटेल और ITC का मार्केट कैप घट गया।

गुजरे सप्ताह में सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 का बाजार पूंजीकरण (Market Capitalisation or m-cap) 2,90,267.98 लाख करोड़ रुपये चढ़ गया। सबसे अधिक फायदे में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) रही। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,384.96 अंक या 1.95 प्रतिशत के लाभ में रहा। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), HDFC बैंक, ICICI बैंक, इंफोसिस, LIC, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई। वहीं भारती एयरटेल और ITC का मार्केट कैप घट गया।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 1,38,290.85 करोड़ रुपये बढ़कर 19,72,028.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले सप्ताह कंपनी के शेयर में 7.54 प्रतिशत का उछाल आया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) ने सप्ताह के दौरान मार्केट कैप में 57,867.9 करोड़ रुपये जोड़े और यह 14,51,307.84 करोड़ रुपये हो गया।

इसी तरह SBI (State Bank of India) का मार्केट कैप 33,467.29 करोड़ रुपये बढ़कर 5,80,456.76 करोड़ रुपये, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का 26,153.87 करोड़ रुपये बढ़कर 5,97,490.91 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक का 10,522.67 करोड़ रुपये बढ़कर 7,19,033.83 करोड़ रुपये, इंफोसिस का 9,566.79 करोड़ रुपये बढ़कर 7,03,024.44 करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक का 8,771.34 करोड़ रुपये बढ़कर 10,98,772.65 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 5,627.27 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,76,601.44 करोड़ रुपये हो गया।

बाकी दो कंपनियों को कितना नुकसान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें