Get App

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 का m-cap ₹88086 करोड़ बढ़ा, HDFC Bank सबसे ज्यादा फायदे में

टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। कंपनी का मार्केट कैप 1,962.2 करोड़ रुपये घटकर 17,25,377.54 करोड़ रुपये रह गया। TCS का मार्केट कैप 9,063.31 करोड़ रुपये बढ़कर 13,04,121.56 करोड़ रुपये हो गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 30, 2025 पर 11:59 AM
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 का m-cap ₹88086 करोड़ बढ़ा, HDFC Bank सबसे ज्यादा फायदे में
HDFC Bank का मार्केट कैप 44,933.62 करोड़ रुपये बढ़कर 13,99,208.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 8 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह कुल मिलाकर 88,085.89 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक फायदा एचडीएफसी बैंक को हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 509.41 अंक या 0.66 प्रतिशत चढ़ा। टॉप 10 कंपनियों में से HDFC Bank, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), भारती एयरटेल, ICICI Bank, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ITC के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस का मार्केट कैप घट गया।

सप्ताह में HDFC Bank का मार्केट कैप 44,933.62 करोड़ रुपये बढ़कर 13,99,208.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय स्टेट बैंक का मार्केट कैप 16,599.79 करोड़ रुपये बढ़कर 6,88,623.68 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह TCS का मार्केट कैप 9,063.31 करोड़ रुपये बढ़कर 13,04,121.56 करोड़ रुपये, ICICI Bank का 5,140.15 करोड़ रुपये बढ़कर 9,52,768.61 करोड़ रुपये, ITC का 5,032.59 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,12,828.63 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर का 2,796.01 करोड़ रुपये बढ़कर 5,30,854.90 करोड़ रुपये, भारती एयरटेल का 2,651.48 करोड़ रुपये बढ़कर 9,87,005.92 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 1,868.94 करोड़ रुपये बढ़कर 5,54,715.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Infosys और रिलायंस इंडस्ट्रीज को कितना नुकसान

इस रुख के उलट इंफोसिस का मार्केट कैप 9,135.89 करोड़ रुपये घटकर 6,52,228.49 करोड़ रुपये पर आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 1,962.2 करोड़ रुपये घटकर 17,25,377.54 करोड़ रुपये रह गया। टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: HDFC Bank, TCS, भारती एयरटेल, ICICI Bank, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ITC का स्थान रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें