सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2,10,330.26 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) रहीं। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 85.31 अंक या 0.10 प्रतिशत के लाभ में रहा। सेंसेक्स शुक्रवार, 19 जुलाई को 81,587.76 के अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। ‘मुहर्रम’ के मौके पर 17 जुलाई को शेयर बाजार बंद रहे थे।
