सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 9 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप/m-cap) में बीते सप्ताह कुल मिलाकर 3,06,243.74 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक फायदा आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल को हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 3,076.6 अंक या 4.16 प्रतिशत चढ़ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 953.2 अंक या 4.25 प्रतिशत के लाभ में रहा। सप्ताह में ICICI Bank का मार्केट कैप 64,426.27 करोड़ रुपये बढ़कर 9,47,628.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
