छुट्टियों की वजह से छोटे रहे पिछले हफ्ते में सेंसेक्स की टॉप-10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 7 की मार्केट वैल्यूएशन 35439.36 करोड़ रुपये घट गई। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। बीते हफ्ते BSE सेंसेक्स 112.09 अंक या 0.13 प्रतिशत चढ़ा। टॉप-10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), ICICI Bank, SBI, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के मार्केट कैप में गिरावट आई। दूसरी ओर HDFC Bank, भारती एयरटेल और इंफोसिस फायदे में रहीं।
