सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 6 के बाजार पूंजीकरण (Market Cap or m-cap) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 57,408.22 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और HDFC Bank को हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 214.11 अंक या 0.29 प्रतिशत के नुकसान में रहा। 1 जनवरी को सेंसेक्स 72,561.91 अंक के अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था। समीक्षाधीन सप्ताह में TCS का मार्केट कैप 20,929.77 करोड़ रुपये घटकर 13,67,661.93 करोड़ रुपये रह गया। वहीं HDFC Bank का मार्केट कैप 20,536.48 करोड़ रुपये घटकर 12,77,435.56 करोड़ रुपये रह गया।
