Rahul Gandhi Portfolio: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पोर्टफोलियो में कई नामी-गिरामी कंपनियों के स्टॉक्स हैं। उनमें से एक शेयर है केमिकल, फार्मा, फूड और एनर्जी इंडस्ट्री को सर्विसेज देने वाली GMM Pfaudler का। जीएमएम के शेयर एक ब्लॉक डील के चलते रॉकेट बन गए। इंट्रा-डे में यह 12 फीसदी से अधिक उछल गया। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी नरमी आई लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज BSE पर यह 3.06 फीसदी के उछाल के साथ 1398.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 12.81 फीसदी उछलकर 1530.80 रुपये के लेवल तक पहुंचता है।
