Cadila के एनीमल हेल्थ बिजनेस को 2,921 करोड़ रु. में बेचने के लिए हुआ करार, Rakesh Jhunjhunwala भी खरीदारों की लिस्ट में

इस सौदे के जरिए जाइडस एनिमल हेल्थ एंड इन्वेस्मेंट लिमिडेट (ZAHL) ने अपना एनिमल कारोबार बेचा है.

अपडेटेड May 12, 2021 पर 5:42 PM
Story continues below Advertisement

घरेलू इक्विटी फर्म मल्टिपल अल्टरनेट एसेट मैनजमेंट (Multiples Alternate Asset Management) के लीडरशिप में बने निवेशकों के एक कंसोर्शियम ने कैडिला हेल्थकेयर के एनिमल  हेल्थकेयर कारोबार को खऱीदने के लिए एक करार किया है।

कैडिला ने स्टॉक एक्सचेजों को यह जानकारी दी है। यह खरीदारी 2921 करोड़ रुपये में स्लम्प सेल आधार पर होगी। इस  कंसोर्शियम में कनाडा पेशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड  (CPPIB)  और राकेश झुनझुनवाला के मालिकाना हक वाली  Rare Enterprises भी शामिल है।

मनीकंट्रोल ने इस बारे में 8 मार्च 2021 को ही जानकारी दी थी। बता दें कि कैडिला हेल्थकेयर को Zydus Cadila के नाम से भी जाना जाता है। कंपनी अपने मुख्य कारोबार की ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए एनिमल हेल्थकेयर  बिजनेस की बिक्री की नीति पर काम कर रही है।

इस सौदे के जरिए जाइडस  एनिमल हेल्थ एंड इन्वेसमेंट लिमिडेट  (ZAHL) ने अपना एनिमल कारोबार बेचा है। बता दें कि ZAHL एनिमल हेल्थ केयर सेगमेंट को एक्टिव फॉर्मास्यूटिकल इंग्रीडिएंट्स, फॉर्मूलेशन, दूसरे एनीमल वैलनेस प्रोडेक्ट्स, डॉयग्नोस्टिक और दूसरे हेल्थकेयर प्रोडक्ट उपलब्ध कराती है।

इस संदर्भ में जारी एक डिस्कलोजर ने कैडिला हेल्थकेयर ने कहा है कि उसकी एक पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी जाइडस एनिमल हेल्थ एंड इन्वेसमेंट लिमिडेट ने अपने एनिमल हेल्थकेयर कारोबार को बेचने के लिए एक बिजनेस ट्रांसफर करार किया है। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।