Get App

Consumer Durables Stock: गर्मी का बढ़ता सितम कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों को देगा ठंडक, जानें ब्रोकरेज किन शेयरों पर हैं बुलिश

Consumer Durables Stock: वोल्टास,क्रॉम्टन उन शेयरों में हैं, जिनमें आज दबाव सबसे कम है। दरअसल इस बार गर्मियां थोड़ी पहले आ गई हैं। मौसम विभाग का मानना है कि मार्च अब तक का सबसे गर्म महीना रह सकता है। ऐसे में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स खासकर कूलिंग प्रोडक्ट की डिमांड बढ़ती नजर आ रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 28, 2025 पर 3:50 PM
Consumer Durables Stock: गर्मी का बढ़ता सितम कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों को देगा ठंडक, जानें ब्रोकरेज किन शेयरों पर हैं बुलिश
ब्रोकरेज फर्म BNP PARIBAS का मनाना है कि मार्च से कलिंग प्रोडक्ट की मांग बढ़ेगी। डिमांड को पूरा करने के लिए डीलर्स इन्वेंट्री को बढ़ा रही हैं।

Consumer Durables Stock:  वोल्टास,क्रॉम्टन उन शेयरों में हैं, जिनमें आज दबाव सबसे कम है। दरअसल इस बार गर्मियां थोड़ी पहले आ गई हैं। मौसम विभाग का मानना है कि मार्च अब तक का सबसे गर्म महीना रह सकता है। ऐसे में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स खासकर कूलिंग प्रोडक्ट की डिमांड बढ़ती नजर आ रही है। ब्रोकरेज फर्म ने सेक्टर पर जारी अपने रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि मार्च से कूलिंग प्रोडक्ट की मांग में बढ़ोतरी का अनुमान है। डिमांड को पूरा करने के लिए डीलर्स इन्वेंट्री को बढ़ा रहे हैं।

हालांकि Q3 के लिए कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के अपडेट पर नजर डालें तो डिमांड में सुस्ती आ रही है और वाटर सेगमेंट मांग मजबूत रहेगी। कंपनियों के मुताबिक सीजन से पहले कूलर की बिक्री जारी है। कंपनियां नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की योजनाएं बना रही हैं। मांग को पूरा करने के लिए कंपनियां टियर-2 और टियर 3 में फोकस बढ़ रहा है। Q3 में सीजन से पहले क्रॉम्पटन ने सबसे ज्यादा एयर कूलर बेचे। वहीं वोल्टास के UCP सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद है।

सेक्टर पर क्या है ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज फर्म BNP PARIBAS का मनाना है कि मार्च से कलिंग प्रोडक्ट की मांग बढ़ेगी। डिमांड को पूरा करने के लिए डीलर्स इन्वेंट्री को बढ़ा रही हैं। हालांकि अभी तक नए AC मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं दिखी। लेकिन आगे मांग के मुताबिक कंपनियां प्रोडक्ट की कीमतें तय करेगी। 2024 में कुल 1.35 करोड़ AC की बिक्री रही जबकि 2025 में 1.5-1.55 करोड़ AC की बिक्री संभव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें