Get App

सिर्फ 3 दिनों में एक एक्सपर्ट ने 15% और दूसरे ने 10% रिटर्न कमाया, आज तीनों ने इन 6 स्टॉक्स पर लगाया दांव

Coromandel International पर प्रभुदास लीलाधर की शिल्पा राउत ने 968 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1000 रुपये के लक्ष्य के लिए 945 रुपये पर स्टॉपलॉस लगा कर खरीदारी करें। Mahanagar Gas पर Sharekhan के जतिन गेडिया ने 1065 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 1125 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 22, 2023 पर 1:03 PM
सिर्फ 3 दिनों में एक एक्सपर्ट ने 15% और दूसरे ने 10% रिटर्न कमाया, आज तीनों ने इन 6 स्टॉक्स पर लगाया दांव
GNFC पर Mantri FinMart के अरूण मंत्री ने 607 रुपये के लेवल पर 645 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते के तीसरे दिन 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते पिछले 3 हफ्ते के विजेताओं के बीच मुकाबला हो रहा है। इस मुकाबले के लिए हमारे साथ प्रभुदास लीलाधर की शिल्पा राउत, Sharekhan के जतिन गेडिया और Mantri FinMart के अरूण मंत्री जुड़ गये हैं। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर शिल्पा राउत के सुझाये स्टॉक्स ने 10.6% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर जतिन गेडिया के सुझाये स्टॉक्स ने 15% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर अरुण कुमार मंत्री के सुझाये स्टॉक्स ने 2 का रिटर्न दिया

KHILADI TOP TRADES

तीसरे कोराबारी दिन की शिल्पा राउत की टॉप कॉल Intellect Design रही जिसने 1% का रिटर्न दिया

तीसरे कोराबारी दिन की जतिन गेडिया की टॉप कॉल Aarti Industries रही जिसने 3% का रिटर्न दिया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें