बाजार अपने चुनिंदा शेयरों पर बात करते हुए prakashdiwan.in के प्रकाश दीवान का कहना है कि आज की तेजी चालू करेक्शन में एक पुल बैक रैली है। करेक्शन अभी खत्म नहीं हुआ है। आज बाजार में अमेरिकी चुनाव नतीजों के साथ एक बड़ा इवेंट पूरा हुआ है। अमेरिकी चुनाव के नतीजे उम्मीद के मुताबिक ही रहे हैं। बाजार आज ट्रंप की जीत का जश्न मनाता दिखा है। इस हफ्ते अभी कई बड़े इवेंट हैं। अभी करेक्शन के पूरा होने में काफी समय लगेगा।
