डोमेस्टिक एप्लायंस सेक्टर से जुड़ी इस कंपनी के शेयर में दिखेगी तेजी, दांव लगा कमा सकते है मुनाफा

अनुज सिंघल ने कहा कि शेयर रिवर्सल का अच्छा कैंडिडेट है। लगातार 5 हफ्ते की गिरावट के बाद स्टॉक में तेजी आई है। 20 WMA के अहम सपोर्ट पर खरीदारी रही है। मार्च 2024 का ट्रेंडलाइन सपोर्ट भी काम कर रहा है। स्टॉक में कल तीन गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला

अपडेटेड Oct 11, 2024 पर 11:07 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल ने कहा कि शेयर रिवर्सल का अच्छा कैंडिडेट है। लगातार 5 हफ्ते की गिरावट के बाद स्टॉक में तेजी आई है।

बाजार में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी देखने को मिल रही है। निफ्टी नीचे से करीब 100 प्वाइंट सुधरा है। सेंसेक्स- बैंक निफ्टी में भी 250 प्वाइंट का सुधार आया है। सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो मेटल, फार्मा, आईटी, पीएसयू बैंक, मीडिया इंडेक्स में खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं पावर और रिटल्टी इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिल रही है। Tata Steel, JSW Steel, HCL Tech, Wipro, Sun Pharma टॉप गेनर हैं। वहीं Bajaj Finance, Bajaj Finserv, Asian Paints, Bharti Airtel, M&M टॉप लूजर हैं। इस बीच GOLDMAN SACHS ने कमिंस को डाउनग्रेड कर बिकवाली की सलाह दी है। कमिंस का शेयर 5 परसेंट टूटकर वायदा का टॉप लूजर बना। GOLDMAN SACHS बोला CPCB-IV ट्रांजिशन के बाद डीजल जेनसेट 15-25% महंगे है। मांग में सुस्ती और सख्त इमिशन नियमों से भी मुश्किलें आगे बढ़ेगी। ऐसे में आज के Spotlight Stocks के तौर पर अनुज सिंघल ने एक्सिस बैंक और CROMPTON के स्टॉक्स पर दांव लगाया है।

CROMPTON

अनुज सिंघल ने कहा कि शेयर रिवर्सल का अच्छा कैंडिडेट है। लगातार 5 हफ्ते की गिरावट के बाद स्टॉक में तेजी आई है। 20 WMA के अहम सपोर्ट पर खरीदारी रही है। मार्च 2024 का ट्रेंडलाइन सपोर्ट भी काम कर रहा है। स्टॉक में कल तीन गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला। कल 78% डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला। शेयर का ओपन इंटरेस्ट एक महीने के ऊपरी स्तर पर है। पिछले 4 दिनों से वायदा में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला है। आगे स्टॉक में अच्छी तेजी की संभावनाएं नजर आ रही है।

AXIS BANK


अनुज सिंघल का कहना है कि एक्सिस बैंक में 3 दिनों से अच्छा प्राइस एक्शन देखने को मिल रहा है। शेयर में अपने 200 DMA के सपोर्ट से अच्छी खरीदारी देखने को मिली। पिछले 5 दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी भी दिख रही है। अनुज सिंघल ने आगे कहा कि करीब 30 के ओवरसोल्ड RSI में सुधार दिख रहा है और अब ये आंकड़ा 44 के पार निकला है। तीन दिनों से वायदा में लॉन्ग या शॉर्ट कवरिंग रही।

 

Stock To Buy: ये बैंकिंग स्टॉक आज लगाएगा तेजी की छलांग, ब्रोकरेज भी है बुलिश, इन IT शेयरों में भी दिखेगी तेजी

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।