Get App

Crude Oil Sensitive Stocks: US-Iran War से उबरा तेल, इन स्टॉक्स से सीधा कनेक्शन

Oil Sensitive Stocks: कच्चे तेल की नरमी पर सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आज 1-1% उछल पड़े। वहीं दूसरी तरफ इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कच्चे तेल की भाव नीचे आने का मिला-जुला असर दिखता है, कुछ सेक्टर्स में रौनक छा जाती है तो कुछ में मातम। जानिए किन सेक्टर्स पर इसका कैसा असर दिखता है और स्टॉक्स की लिस्ट तैयार कर फिर बनाएं मुनाफे की स्ट्रैटेजी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 25, 2026 पर 1:13 PM
Crude Oil Sensitive Stocks: US-Iran War से उबरा तेल, इन स्टॉक्स से सीधा कनेक्शन
Crude Oil Sensitive Stocks: वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड उसी लेवल पर वापस आ गया, जिस पर यह 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध से पहले था। इसका स्टॉक मार्केट में इस्तेमाल के हिसाब से अलग-अलग असर दिखा।

Crude Oil Sensitive Stocks: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते में प्रगति पर वैश्विक मार्केट में तेल की सप्लाई बढ़ी तो इसके भाव फिसल गए। वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड उसी लेवल पर वापस आ गया, जिस पर यह 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध से पहले था। इसने वैश्विक मार्केट में रौनक बिखेर दी। घरेलू मार्केट में इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) 1-1% उछल पड़े। हालांकि इंडिविजुअल स्टॉक्स में इसका असर अलग-अलग पड़ा। जैसे कि कुछ सेक्टर के शेयर तो कच्चे तेल की फिसलन पर झूम पड़े तो दूसरी तरफ कुछ सेक्टर्स में मातम छा गया। फिलहाल ब्रेंट क्रूड की बात करें तो 27 फरवरी, 2026 के बाद पहली बार $73 प्रति बैरल से नीचे फिसला है। यह 30 अप्रैल को $126 प्रति बैरल के हाई लेवल पर पहुंचा था और उस लेवल से 42% नीचे है।

कच्चे तेल की फिसलन से इन सेक्टर्स पर असर

एयरलाइन्स, OMCs (ऑयल मार्केटिंग कंपनीज), टायर बनाने वाली कंपनियों और पेंट कंपनियों के शेयरों पर कच्चे तेल की फिसलन का पॉजिटिव असर दिख सकता है। इसकी वजह ये है कि क्योंकि कच्चे तेल की नरमी से इनके तेल और इनपुट कॉस्ट कम होंगे। वहीं दूसरी तरफ तेल निकालने वाली कंपनियों के शेयरों पर दबाव पड़ने की आशंका है क्योंकि तेल की सस्ते में बिक्री पर इनकी कमाई कम होगी।

इस कारण पड़ता है असर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें