Crypto Price: BitCoin में तेजी लेकिन घटी मार्केट में हिस्सेदारी, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में तीन ही क्रिप्टो में आज एक फीसदी से अधिक उतार-चढ़ाव है जिसमें से एक रेड जोन में है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसके भाव में तेजी है लेकिन बाजार में इसकी हिस्सेदारी कमजोर हुई है। वीकली बात करें तो टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो रेड जोन में है

अपडेटेड May 30, 2023 पर 4:31 PM

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में तीन ही क्रिप्टो में आज एक फीसदी से अधिक उतार-चढ़ाव है जिसमें से एक रेड जोन में है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसके भाव में तेजी है लेकिन बाजार में इसकी हिस्सेदारी कमजोर हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.22 फीसदी की तेजी के साथ 27,978.81 डॉलर (23.14 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी मजबूत हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.10 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.16 लाख करोड़ डॉलर (95.92 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो रेड जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो डॉजकॉइन (Dogecoin) रेड जोन में हैं। हालांकि इसमें भी गिरावट आधे फीसदी से कम ही है। सात दिनों में सबसे अधिक एक्सआरपी (XRP) मजबूत हुआ है। यह 8 फीसदी से अधिक उछला है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो एक हफ्ते में बिटकॉइन में ढाई फीसदी से अधिक और एथेरियम करीब 3 फीसदी मजबूत हुआ है।


₹2000 के नोट खाते में जमा करने से पहले जान लें यह नियम, नहीं तो मिल जाएगा टैक्स डिपार्टमेंट से नोटिस

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2722 करोड़ डॉलर (2.25 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 20.33% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.07 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.56 फीसदी हिस्सेदारी है।

Adani Group News: अदाणी ट्रांसमिशन को फंडिंग की तत्काल जरूरत, ऐसे हो सकता है इंतजाम

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 27,978.81 डॉलर 0.22%
एथेरियम (Ethereum) 1,910.74 डॉलर 0.39%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 313.85 डॉलर (-)0.06%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर (-) 0.02%
एक्सआरपी (XRP) 0.5004 डॉलर 4.31%
कार्डानो (Cardano) 0.3819 डॉलर 0.64%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.07305 डॉलर (-)0.28%
पॉलीगॉन (Polygon) 0.9132 डॉलर (-)1.84%
सोलाना (Solana) 21.19 डॉलर 2.15%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।