Cyient DLM ने पहले ही दिन 59% बढ़ाई पूंजी, अब क्या करें निवेशक, एक्सपर्ट्स ने दी यह सलाह

Cyient DLM Investment Strategy: बंपर रिटर्न देने वाली Cyient की सब्सिडियरी Cyient DLM की आज घरेलू मार्केट में शानदार एंट्री हुई। पहले दिन इसने आईपीओ निवेशकों की पूंजी 59 फीसदी बढ़ा दी है। इस प्रकार उम्मीद के मुताबिक ही इसकी लिस्टिंग ने कमाई कराई है। हालांकि अब मार्केट एनालिस्ट्स ने नए निवेशकों को पैसे लगाने को लेकर सतर्क किया है

अपडेटेड Jul 10, 2023 पर 4:47 PM
Cyient DLM के 592 करोड़ रुपये के आईपीओ को लेकर अच्छा क्रेज दिखा था। यह इश्यू ओवरऑल 71.35 गुना सब्सक्राइब हुआ था जिसमें खुदरा निवेशकों का आरक्षित हिस्सा 52.17 गुना सब्सक्राइब हुआ।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Cyient DLM Investment Strategy: बंपर रिटर्न देने वाली Cyient की सब्सिडियरी Cyient DLM की आज घरेलू मार्केट में शानदार एंट्री हुई। पहले दिन इसने आईपीओ निवेशकों की पूंजी 59 फीसदी बढ़ा दी है। इस प्रकार उम्मीद के मुताबिक ही इसकी लिस्टिंग ने कमाई कराई है। हालांकि अब मार्केट एनालिस्ट्स ने नए निवेशकों को पैसे लगाने को लेकर सतर्क किया है। इसके अलावा जिनके पास इसके शेयर हैं, उन्हें लॉन्ग टर्म तक होल्ड करने की सलाह दी है। बता दें कि Cyient DLM के शेयर 265 रुपये के भाव पर जारी हुए हैं और आज पहले दिन बीएसई पर यह 420.75 रुपये पर बंद हुआ है यानी कि आईपीओ निवेशक 59 फीसदी फायदे में हैं।

    Cyient DLM को लेकर एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

    च्वाइस ब्रोकिंग के सीनियर एनालिस्ट राजनाथ यादव ने ईएमएस (इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग सर्विसेज) सेक्टर के लिए नीतिगत रूप से अनुकूल परिस्थितियों, कंपनी का अत्यधिक नियंत्रित सेक्टर्स पर फोकस, मजबूत ऑर्डर बुक और मजबूत पैरेंट कंपनी के चलते निवेश बनाए रखने की सलाह दी है।


    वहीं दूसरी तरफ आज शेयरों की तेज उछाल के चलते इसका भाव 50x P/E पर पहुंच गया जो एनालिस्ट्स के मुताबिक बनाए रखना मुश्किल है। इसका शेयर 34x P/E पर जारी हुआ है। स्वास्तिक इनवेस्टमार्ट की इक्विटी रिसर्च एनालिस्ट अनुभूति मिश्र के मुताबिक हाई प्रीमियम को देखते हुए इसमें नया निवेश करना सही नहीं है। हालांकि अनुभूति के मुताबिक कंपनी की अच्छी ग्रोथ की काफी गुंजाइश है तो अगर इसके शेयर पोर्टफोलियो में हैं तो निकलने की बजाय लॉन्ग टर्म तक होल्ड कर सकते हैं।

    भारतीय स्टार्टअप माहौल में क्या है दिक्कत? Softbank ने इस साल नहीं लगाया कोई पैसा, Tiger Global का भी डिगा भरोसा

    कैसा रहा कंपनी का पहला दिन

    Cyient DLM के 592 करोड़ रुपये के आईपीओ को लेकर अच्छा क्रेज दिखा था। यह इश्यू ओवरऑल 71.35 गुना सब्सक्राइब हुआ था जिसमें खुदरा निवेशकों का आरक्षित हिस्सा 52.17 गुना सब्सक्राइब हुआ। आज इसके शेयरों ने भी शानदार कमाई कराई। 265 रुपये के भाव पर जारी हुआ यह शेयर बीएसई पर इंट्रा-डे में 426.45 रुपये तक पहुंच गए थे यानी 61 फीसदी मुनाफे तक। मुनाफावसूली के चलते भाव नरम तो हुए लेकिन अधिक गिरावट नहीं आई और अभी भी आईपीओ निवेशक 59 फीसदी फायदे में हैं।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।