Get App

D-Mart Shares: सीएलएसए को भा गई डी-मार्ट की यह बात, बढ़ा दिया टारगेट प्राइस

D-Mart Shares: हाइपरमार्केट चेन डी-मार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) की जून तिमाही के कारोबारी नतीजे पर ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने और बुलिश रुझान अपना लिया है। ब्रोकरेज फर्म ने न सिर्फ इसकी रेटिंग को अपग्रेड कर दिया है बल्कि टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है। चेक करें डी-मार्ट को लेकर ब्रोकरेज फर्म इतना बुलिश क्यों है और अब टारगेट प्राइस क्या है?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 31, 2025 पर 4:31 PM
D-Mart Shares: सीएलएसए को भा गई डी-मार्ट की यह बात, बढ़ा दिया टारगेट प्राइस

D-Mart Shares: ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने जून तिमाही के कारोबारी नतीजे के बाद हाइपरमार्केट चेन डी-मार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) की रेटिंग अपग्रेड कर दी। ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है। हालांकि बिकवाली के माहौल में इसके शेयर फिसल गए। आज बीएसई पर यह 0.41% की गिरावट के साथ ₹4267.40 के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 1.63% फिसलकर ₹4215.30 के भाव तक आ गया था। सीएलएसए ने इसकी रेटिंग को अपग्रेड कर हाई कंविक्शन आउटपरफॉर्म कर दिया है और टारगेट प्राइस को भी बढ़ाकर ₹6,408 कर दिया है।

Avenue Supermarts (D-Mart) पर क्यों सीएलएसए फिदा?

सीएलएसए का कहना है कि सेल्स बढ़ाने के लिए एवेन्यू सुपरमार्ट्स अपने स्टोर्स की संख्या बढ़ाने पर जोर दे रही है। इसके अलावा कंपनी अपने प्राइवेट लेवल पर जोर दे रही है जो सीएलएसए के मुताबिक लॉन्ग टर्म में इसके लिए पॉजिटिव है। हालांकि ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कारोबारी विस्तार के तेजी के चलते इसके नियर टर्म मार्जिवन में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। सीएलएसए का मानना है कि कंपनी के पास अपनी ई-कॉमर्स इकाई डीमार्ट रेड्डी (D-Mart Ready) के लिए खास स्ट्रैटेजी है जिसका उद्देश्य वैल्यू और कंविएंस फॉर्मेट के बीच के गैप को पाटना है। सीएलएसए का कहना है कि अपने फोकस को लेकर इतनी स्पष्टता भारतीय रिटेल में कई दशकों के सबसे बड़े मौके को लेकर भरोसे को मजबूत करता है।

जून तिमाही के कारोबारी नतीजे की खास बातें?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें