Daily Voice : निफ्टी P/E पर आधारित लार्जकैप का वैल्यूएशन 19-20x P/E पर है। ये औसत से थोड़ा ज्यादा है। लेकिन इसको अनुचित नहीं कहा जा सकता। स्मॉलकैप और मिडकैप सेक्टर में कुछ पॉकेट काफी ऊंचे वैल्यूएशन पर कारोबार कर रहे हैं। ये बातें बजाज एएमसी के मुख्य निवेश अधिकारी निमेश चंदन ने मनीकंट्रोल को दिए एक साक्षात्कार में कहीं हैं। उनका मानना है कि इन पॉकेट्स में वैल्यूएशन महंगा होने के बावजूद ये नहीं कहा ज सकता की पूरे बाजार में जरूरत के ज्यादा फुलाव या बुलबुले जैसी कोई स्थिति है। लेकिन ग्लोबल दिक्कतों को देखते हुए बाजार में इस समय सतर्कता बरतने की सलाह होगी।
