Trade Spotlight : पंजाब नेशनल बैंक, आरती इंडस्ट्रीज और आईटीआई में अब क्या करें?

Trade Spotlight : पिछले कारोबारी सत्र में बैंक निफ्टी का प्रदर्शन शानदार रहा था। ये 398 अंक बढ़कर 45909 पर बंद हुआ था। जबकि मुनाफावसूली के कारण निफ्टी आईटी 91 अंक गिरकर 32887 पर बंद हुआ था। 13 सितंबर को पंजाब नेशनल बैंक, आरती इंडस्ट्रीज और आईटीआई में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। पंजाब नेशनल बैंक ने एक मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था जो डेली चार्ट पर बुलिश एनगल्फिंग पैटर्न जैसा दिखता है

अपडेटेड Sep 14, 2023 पर 10:13 AM
Story continues below Advertisement
Trade Spotlight : आईटीआई ने लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रखी थी। स्टॉक 19.4 फीसदी बढ़कर 199.65 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ था। स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली टाइम फ्रेम पर एक मजबूत तेजी कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Trade Spotlight : एक दिन के कंसोलीडेशन बाद तेजड़ियों में कल फिर से जोश आता दिखा। जिसके चलते 13 सितंबर को निफ्टी 20000 अंक के पार चला गया। इस रैली को बैंकों से जोरदार सपोर्ट मिला। बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले कारोबारी सत्रों में निफ्टी 20200-20500 की ओर बढ़ता दिख सकता है। लेकिन इसके लिए 20100 के स्तर से ऊपर की मजबूत क्लोजिंग की जरूरत होगी। निफ्टी के लिए 19900 पर तत्काल सपोर्ट है। कल निफ्टी 77 अंक उछलकर 20070 पर और बीएसई सेंसेक्स 246 अंक बढ़कर 67467 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.2 फीसदी और 1 फीसदी बढ़कर बंद हुए थे।

    पिछले कारोबारी सत्र में बैंक निफ्टी का प्रदर्शन शानदार रहा था। ये 398 अंक बढ़कर 45909 पर बंद हुआ था। जबकि मुनाफावसूली के कारण निफ्टी आईटी 91 अंक गिरकर 32887 पर बंद हुआ था। 13 सितंबर को पंजाब नेशनल बैंक, आरती इंडस्ट्रीज और आईटीआई में जोरदार एक्शन देखने को मिला था।

    पंजाब नेशनल बैंक ने एक मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था जो डेली चार्ट पर बुलिश एनगल्फिंग पैटर्न जैसा दिखता है। ये स्टॉक में तेजी कायम रहने का संकेत है। कल ये स्टॉक मजबूत वॉल्यूम के साथ 8.5 फीसदी उछलकर 72.55 रुपये पर बंद हुआ था। ये 19 जुलाई 2019 के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है।


    आरती इंडस्ट्रीज ने भी 100-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज - 499 रुपये) पर सपोर्ट लेते हुए डेली चार्ट पर एक बुलिश एनगल्फिंग पैटर्न बनाया था। औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ स्टॉक 5.6 फीसदी उछलकर 526 रुपये पर पहुंच गया था।

    आईटीआई ने लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रखी थी। स्टॉक 19.4 फीसदी बढ़कर 199.65 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ था। स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली टाइम फ्रेम पर एक मजबूत तेजी कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। चालू सप्ताह के दौरान स्टॉक में 60 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है।

    आइए देखते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के जिगर एस पटेल की ट्रेडिंग रणनीति

    पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) : हाल ही में इस काउंटर ने मंथली स्केल पर क्लीन ब्रेकआउट दिया है। इस ब्रेकआउट को डेली स्केल पर पर भारी वॉल्यूम का सपोर्ट मिला है। दूसरे इंडीकेटर्स की बात करें तो मंथली स्केल पर आरएसआई 70 को ऊपर चाला गया है, जो आगे चलकर काउंटर में और तेजी आने का संकेत है। इस स्टॉक में 71-72 रुपये के आसपास 90 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए क्लोजिंग बेसिस पर 61 रुपये का स्टॉप-लॉस लगाएं।

    Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

    आरती इंडस्ट्रीज (Aarti Industries) : पिछले दो महीनों से यह स्टॉक 450-475 रुपये के जोन में कंसोलीडेट हो रहा है। सितंबर 2023 की शुरुआत में ये स्टॉक इस जोन से ब्रेकआउट देता दिखा। तब से ही ये इस रेंज से ऊपर टिका हुआ है। इसके अलावा सेंट्रल पिवोट रेंज के रूप में 475 रुपये के पास स्टॉक को मजबूत सपोर्ट है। दूसरे इंडीकेटर्स की बात करें डेली स्टोकेस्टिक्स मजबूती दिखा रहा है। यह 80 के स्तर से ऊपर कारोबार कर रहा है जो आगे चलकर काउंटर में तेजी का रुझान जारी रहने का संकेत देता है। इस स्टॉक में भी 520-528 रुपये के आसपास 620 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए डेली क्लोजिंग बेसिस पर 470 रुपये का स्टॉप-लॉस लगाएं।

    आईटीआई (ITI) : हालिया रैलियों के कारण यह काउंटर अच्छा लग रहा है। लेकिन अब इसमें सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यह सभी इक्सपोनेंशियल एवरेज से काफी ऊपर कारोबार कर रहा है। अब हमें इस स्टॉक में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। अगर किसी के पास पहले से ये स्टॉक है तो 200-210 रुपए के आसपास कुछ मुनाफा जेब में रख लें। नई खरीदारी के लिए अभी इंतजार करें।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।