Daily Voice : नया उभरता भारतीय स्पेस सेक्टर भारतीय इक्विटी मार्केट में एक नए मजबूत सेक्टर के तौर पर उभरकर आया है। आगे यह एक मेगाट्रेंड बनेगा। निवेशकों को वेल्थ क्रिएशन के नए अवसर तलाशने को लिए स्पेस टेक्नोलॉजी में काम करने वाली कंपनियों पर नजर रखनी चाहिए। ये बातें श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के मुख्य इन्वेस्टमेंट अधिकारी अजीत बनर्जी ने मनीकंट्रोल के साथ हुई बातचीत में कही हैं। सरकार भी अंतरिक्ष अभियानों में प्राइवेट कंपनियों को शामिल करने पर फोकस कर रही है। इसके चलते भारतीय कारोबारी समूह और स्टार्ट-अप अंतरिक्ष टेक्नोलॉजी में अपनी कारोबारी भविष्य तलाशने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
