Get App

Dalal Street Week Ahead: नए सप्ताह में US GDP, बैंक स्ट्रेस टेस्ट, FII फ्लो समेत इन अहम फैक्टर्स से तय होगी बाजार की चाल

गुजरे सप्ताह Sensex 0.3 प्रतिशत बढ़कर 77,210 पर और Nifty 50 0.15 प्रतिशत बढ़कर 23,501 पर पहुंच गया। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब बाजार की निगाहें जुलाई के आखिर में पेश होने वाले पूर्ण बजट 2024 पर हैं। वैश्विक स्तर पर सभी की नजर चालू कैलेंडर वर्ष 2024 की मार्च तिमाही के लिए 27 जून को जारी होने वाले अमेरिकी GDP के अंतिम आंकड़ों पर होगी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 23, 2024 पर 4:31 PM
Dalal Street Week Ahead: नए सप्ताह में US GDP, बैंक स्ट्रेस टेस्ट, FII फ्लो समेत इन अहम फैक्टर्स से तय होगी बाजार की चाल
घरेलू मोर्चे पर, मई के लिए राजकोषीय घाटा और इंफ्रास्ट्रक्चर आउटपुट 28 जून को घोषित किया जाएगा।

21 जून को समाप्त सप्ताह के दौरान बाजार में कंसोलिडेशन देखा गया और यह मामूली बढ़त के साथ ही सही लेकिन लगातार तीसरे सप्ताह तेजी में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 0.3 प्रतिशत बढ़कर 77,210 पर और निफ्टी 50 0.15 प्रतिशत बढ़कर 23,501 पर पहुंच गया। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में क्रमशः 0.4 प्रतिशत और 1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। लोकसभा चुनाव के नतीजों और तीसरी बार एनडीए सरकार के गठन के बाद अब बाजार की निगाहें जुलाई के आखिर में पेश होने वाले पूर्ण बजट 2024 पर हैं। हालांकि बाजार मानसून की धीमी प्रगति को लेकर चिंतित है। 24 जून से शुरू होने वाले सप्ताह में बाजार सबसे पहले जीएसटी परिषद की 22 जून की बैठक में घोषित नतीजों पर प्रतिक्रिया देगा।

US जीडीपी

वैश्विक स्तर पर सभी की निगाहें चालू कैलेंडर वर्ष 2024 की मार्च तिमाही के लिए 27 जून को जारी होने वाले अमेरिकी जीडीपी के अंतिम आंकड़ों पर होंगी। दूसरे अनुमान के अनुसार तिमाही के लिए अर्थव्यवस्था में 1.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो बाजार की उम्मीदों के अनुरूप है।

बैंक स्ट्रेस टेस्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें