Get App

Dalal Street Week Ahead: इस सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल; महंगाई आंकड़ों, तेल कीमत, FII फ्लो समेत इन अहम फैक्टर्स से होगा तय

Dalal Street Week Ahead: गुजरे सप्ताह बेंचमार्क सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 313 अंक बढ़कर 74,119 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी50, 115 अंक चढ़कर 22,494 पर बंद हुआ। आने वाले सप्ताह में प्राइमरी मार्केट में हलचल काफी ज्यादा रहने वाली है। 8 नए IPO खुल रहे हैं, साथ ही 8 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होंगी। भारतीय इक्विटी बाजारों को लेकर विदेशी संस्थागत निवेशकों के रुख पर भी मार्केट पार्टिसिपेंट्स का ध्यान रहेगा

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 10, 2024 पर 10:38 AM
Dalal Street Week Ahead: इस सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल; महंगाई आंकड़ों, तेल कीमत, FII फ्लो समेत इन अहम फैक्टर्स से होगा तय
आने वाले सप्ताह में, बाजार की सकारात्मक गति बरकरार रह सकती है।

Dalal Street Week Ahead: 7 मार्च को समाप्त सप्ताह में लगातार चौथे हफ्ते शेयर बाजारों में तेजी देखी गई और बेंचमार्क सूचकांक नई ऊंचाई पर पहुंच गए। सकारात्मक आर्थिक स्थिति, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से निवेश में वृद्धि, और हाल के अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के बाद जून तक फेड फंड दर में कटौती की बढ़ती उम्मीद ने बाजार की धारणा को बल दिया। बेंचमार्क सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 313 अंक बढ़कर 74,119 पर और निफ्टी50, 115 अंक चढ़कर 22,494 पर पहुंचने के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले सप्ताह में, बाजार की सकारात्मक गति बरकरार रह सकती है।

निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांक क्रमशः 0.4 प्रतिशत और 2.85 प्रतिशत गिरे, जिसके परिणामस्वरूप, विशेषज्ञों का मानना है कि पैसा लार्ज कैप की ओर बढ़ सकता है।

अमेरिकी महंगाई

वैश्विक स्तर पर मार्केट पार्टिसिपेंट्स की निगाहें 12 मार्च को आ रहे फरवरी के अमेरिकी महंगाई आंकड़ों पर रहेगी। अधिकांश विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका की खुदरा महंगाई जनवरी के स्तर 3.1 प्रतिशत के आसपास रह सकती है। कोर इनफ्लेशन में जनवरी के 3.9 प्रतिशत के मुकाबले हल्की गिरावट हो सकती है। महंगाई के आंकड़े 19-20 मार्च को होने वाली अगली पॉलिसी मीटिंग से पहले फेडरल रिजर्व के लिए सबसे महत्वपूर्ण डेटा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें