मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (Securities and Exchange Board of India (SEBI) को मिडकैप और स्मॉलकैप में रिस्क बढ़ने का खतरा नजर आ रहा है। यही वजह है कि सेबी ने MF इंडस्ट्री से और डिस्क्लोजर मांगे हैं। बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयर पर दबाव भी नजर आ रहा है। सेबी ने म्युचुअल फंड से ज्यादा नई जानकारी मांगी है। इस मामले में आखिर सेबी की सबसे बड़ी चिंता क्या है। इस पर ज्यादा जानकारी बताते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी टीवी 18 की सुरभि उपाध्याय ने सूत्रों के हवाले से कहा कि SEBI के रडार पर स्मॉलकैप और मिडकैप फंड आ गये हैं। SEBI ने AMFI को चिट्ठी लिखकर चिंता जाहिर की है। AMFI ने सभी AMCs से और ज्यादा डिस्क्लोजर की मांग की है। सूत्रों के अनुसार AMFI ने AMCs से 4 तरह के डिस्क्लोजर मांगे हैं।