Get App

विदेशी निवेशक कर रहे 'डार्क पूल' प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल, SEBI ने केतन पारेख मामले के बाद बढाई जांच

सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने कुछ दिन पहले फ्रंट-रनिंग घोटाले के आरोप में केतन पारेख और रोहित सालगांवकर के खिलाफ आदेश जारी किया था। इस आदेश ने लोगों का अनरजिस्टर्ड डार्क पूल प्लेटफॉर्म्स की ओर ध्यान खींचा है, जिसका इस्तेमाल विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPIs) भारत में निवेश के लिए करते हैं

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 20, 2025 पर 1:36 PM
विदेशी निवेशक कर रहे 'डार्क पूल' प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल, SEBI ने केतन पारेख मामले के बाद बढाई जांच
SEBI ने इस महीने की शुरुआत में फ्रंट-रनिंग घोटाले के आरोप में केतन पारेख और अन्य के खिलाफ आदेश जारी किया था

सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने कुछ दिन पहले फ्रंट-रनिंग घोटाले के आरोप में केतन पारेख और रोहित सालगांवकर के खिलाफ आदेश जारी किया था। इस आदेश ने लोगों का अनरजिस्टर्ड डार्क पूल प्लेटफॉर्म्स की ओर ध्यान खींचा है, जिसका इस्तेमाल विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPIs) भारत में निवेश के लिए करते हैं। ये प्लेटफॉर्म बड़े इक्विटी सौदों के लिए ऑर्डर मैचिंग की सुविधा देते हैं और FPIs खरीदारों और विक्रेताओं के बीच इंटरमीडियरीज (मध्यस्थ) की भूमिका निभाते हैं। इन प्लेटफॉर्म्स में लिक्विडनेट (Liquidnet) और ITG Posit (अब Virtu Financial के स्वामित्व में) जैसे नाम शामिल हैं। इस मामले से वाकिफ लोगों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी।

डार्क पूल प्लेटफॉर्म्स कैसे काम करते हैं?

म्यूचुअल फंड और बीमा कंपनियों जैसे बड़े FPIs आमतौर पर शेयरों को भारी मात्रा में खरीदते या बेचते हैं। जब ये फंड किसी कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी खरीदना या बेचना चाहते हैं, तो वे FPIs के बीच एक सही काउंटरपार्टी ढूंढ़ने के लिए डार्क पूल प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करते हैं। एक बार काउंटरपार्टी मिल जाने के बाद, ये प्लेटफॉर्म भारतीय ब्रोकर को ऑर्डर भेजते हैं, जो स्टॉक एक्सचेंजों पर ऑर्डर को एग्जिक्यूट करतें है। इसके बदले इन प्लेटफॉर्म्स को शेयर बेचने और खरीदने वाले दोनों पक्षों से एक प्रकार का 'फाइंडर फीस' मिलता है।

SEBI और लिक्विडनेट ने खबर लिखे जाने तक मनीकंट्रोल के भेजे ईमेल का जवाब नहीं दिया था। वहीं ITG पॉजिट को अब वर्चु फाइनेंशियल ने अधिग्रहण कर लिया। वर्चु फाइनेंशियल को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें