Get App

Data Patterns IPO : अच्छे सब्सक्रिप्शन और जीएमपी से मिल रहे मजबूत लिस्टिंग के संकेत, अलॉटमेंट डेट तय होना बाकी

डाटा पैटर्न्स के आईपीओ का जीएमपी आज 595 रुपये है, जो कल रहे 610 रुपये के जीएमपी से 15 रुपये कम है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 17, 2021 पर 3:35 PM
Data Patterns IPO : अच्छे सब्सक्रिप्शन और जीएमपी से मिल रहे मजबूत लिस्टिंग के संकेत, अलॉटमेंट डेट तय होना बाकी
डाटा पैटर्न्स के आईपीओ की मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद

Data Patterns IPO: डाटा पैटर्न्स के 588.22 करोड़ रुपये के पब्लिक इश्यू के लिए बिडिंग 16 दिसंबर, 2021 को बंद हो गई और अब सभी की नजरें शेयर अलॉटमेंट डेट पर टिकी हुई हैं। 3 दिन चले सब्सक्रिप्शन के दौरान, पब्लिक ऑफर 119.62 गुना सब्सक्राइब हुआ, वहीं रिटेल पोर्शन 23.14 गुना सब्सक्राइब हुआ। इनवेस्टर्स की तरफ से मिली अच्छी प्रतिक्रिया के बाद, ग्रे मार्केट भी इस पब्लिक इश्यू के लिए खासा बूलिश नजर आ रहा है। बाजार के जानकारों के मुताबिक, डाटा पैटर्न्स का शेयर आज ग्रे मार्केट में 595 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध है।

डाटा पैटर्न्स आईपीओ का जीएमपी

बाजार के जानकारों ने कहा कि डाटा पैटर्न्स के आईपीओ का जीएमपी आज 595 रुपये है, जो कल रहे 610 रुपये के जीएमपी से 15 रुपये कम है। उन्होंने सब्सक्रिप्शन बंद होने के बाद जीएमपी में गिरावट सामान्य बात है। लेकिन 15 रुपये की गिरावट से ग्रे मार्केट में पॉजिटिव सेंटिमेंट बने रहने के संकेत मिलते हैं। उन्होंने गिरावट के बावजूद ग्रे मार्केट पब्लिक इश्यू पर मजबूत लिस्टिंग प्रीमियम का संकेत दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चार दिन से इसका जीएमपी 580 रुपये से 615 रुपये के बीच बना हुआ है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इश्यू के लिए मजबूत सब्सक्रिप्शन की अहम भूमिका है।

Flipkart अगले साल ला सकती है अपना IPO, भारत की जगह विदेश में लिस्टिंग की तैयारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें