बाजार में तेजी का आज दूसरा दिन रहा, निफ्टी करीब 100 अंक चढ़कर 25100 के पास पहुंचा। लेकिन आखिरी कारोबारी घंटे के दौरान बाजार में मुनाफावसूली हावी और यह लाल निशान में फिसल गया। इधर फार्मा और रियल्टी शेयरों में तूफानी तेजी रही। दोनों सेक्टर इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़े। फार्मा में डिवीज लैब 7% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। साथ ही कैपिटल गुड्स, ऑटो और IT शेयरों में भी रौनक रही। वहीं FMCG में मुनाफावसूली देखने को मिला। वहीं TCS के नतीजों से कल दूसरी तिमाही के नतीजों के मौसम की शुरुआत होगी । CNBC AWAAZ POLL के मुताबिक Q2 में डॉलर आय में 1.5-2 फीसदी की बढ़त संभव है। मुनाफे में भी 3% का उछाल मुमकिन है। हालांकि मार्जिन स्थिर रह सकते हैं।इस बीच आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिला। आज जेएसपीएल और पीएफसी के स्टॉक में डीलर्स ने दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी।
