हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में मुनाफावसूली हावी रही । निफ्टी 300 प्वाइंट तो सेंसेक्स 1200 प्वाइंट से ज्यादा फिसला। RIL, ICICI बैंक, HDFC BANK और एक्सिस बैंक ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया। वहीं बैंक निफ्टी में गिरावट सबसे ज्यादा रही। इस बीच आज INDIA VIX करीब 9% उछला । सेक्टर स्पेशिफिक बात करें तो रियल्टी, ऑटो, NBFCs, सरकारी बैंक और कैपिटल गुड्स में सबसे ज्यादा गिरावट रही। चारों सेक्टर 1.5-2 फीसदी तक फिसले। ऑटो शेयरों में हीरो और TVS 4% गिरे। उधर मुनाफावसूली के माहौल में भी मेटल शेयरों की चमक कायम रही। निफ्टी मेटल सेक्टर सवा परसेंट चढ़ा। NMDC 4% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। साथ ही JSW STEEL, TATA STEEL और हिंडाल्को में भी रौनक रही। वहीं केमिकल शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिला। आज SAIL और Piramal Ent के स्टॉक में डीलर्स ने दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी।
