Dealing Room Check: बाजार में मुनाफवसूली का दबाव देखने को मिला। निफ्टी 21600 के नीचे आया। HDFC BANK, RIL, ITC और इंफोसिस जैसे दिग्गजों ने बाजार पर दबाव बनाया। बैंक निफ्टी में गिरावट ज्यादा नजर आई। बंधन बैंक 6% से ज्यादा टूटा। Q3 अपडेट के बाद CLSA की बिकवाली की राय से गोदरेज कंज्यूमर का शेयर करीब 4% गिरा। मैरिको में भी करीब इतनी ही गिरावट देखने को मिली। केमिकल शेयरों में तेज गिरावट रही। NAVIN FLOURINE में 6% की तेज गिरावट दिखी। आरती इंडस्ट्रीज 4% से ज्यादा फिसला। कमजोर बाजार में भी सुला विनियार्ड्स में दूसरे दिन भी 15% की तूफानी तेजी नजर आई। 2 दिन में ये शेयर 30% से ज्यादा उछला। वहीं आज डीलिंग रूम्स में कोटक महिंद्रा बैंक और टीसीएस के शेयर में जोरदार एक्शन नजर आया। डीलर्स ने कोटक महिंद्रा बैंक और टीसीएस के शेयरों में अपने क्लाइंट्स को दांव लगाने की सलाह दी।