Get App

Dealing Room: ये बैंकिंग स्टॉक दिखायेगा तेजी और इस आईटी स्टॉक में दिखेगी 70 रुपये की अपसाइड

SBI पर आज डीलिंग रूम्स में जोरदार खरीदारी होती हुई दिखाई दी। कल एसबीआई के नतीजे आने वाले हैं और उसके पहले इसमें खरीदारी देखने को मिली। इसमें ताजा खरीदारी देखने को मिली है। इस स्टॉक में 71 लाख शेयरों का ओपन इंटरेस्ट नजर आया है। डीलर्स को उम्मीद है कि इस स्टॉक में 540-550 रुपये के टारगेट नजर आयेंगे

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 02, 2023 पर 3:34 PM
Dealing Room: ये बैंकिंग स्टॉक दिखायेगा तेजी और इस आईटी स्टॉक में दिखेगी 70 रुपये की अपसाइड
Infosys में डीलर्स ने खरीदारी की राय दी। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 60-70 रुपये की अपसाइड देखने को मिलेगी

आज बजट के दूसरे दिन निफ्टी 17500 के नीचे फिसल गया। अडानी ग्रुप पर दबाव से शेयर बाजार में भी दबाव देखने को मिला। FMCG, IT को छोड़ सभी सेक्टरों में गिरावट के साथ कारोबार होता हुआ दिखाई दिया। मेटल, एनर्जी और सरकारी बैंकों में सबसे ज्यादा दबाव नजर आया। गौतम अडानी की FPO वापस लेने पर स्पष्टीकरण देने के बावजूद अडानी ग्रुप के शेयरों में आज भी तेज बिकवाली जारी रही। अडानी एंटरप्राइज करीब 25 परसेंट नीचे फिसल गया। अडानी पोर्ट भी करीब 10% नीचे गिरकर कारोबार करता नजर आया। वहीं आज डीलर्स ने डीलिंग रूम्स में किन स्टॉक्स पर दांव लगाया है। इसकी पड़ताल करने पर जानकारी मिली है कि आज एक बैंकिंग और दूसरे आईटी स्टॉक में खरीदारी करने की राय डीलर्स ने दी है।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को एसबीआई के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। इसके अलावा डीलर्स ने दिग्गज आईटी स्टॉक इंफोसिस में भी खरीदारी करने की राय दी है।

SBI

यतिन ने कहा कि कल एसबीआई के नतीजे आने वाले हैं। आज इस स्टॉक में खरीदारी देखने को मिली है। इसमें 71 लाख शेयरों का ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है। इसमें फ्रेश बाईंग देखने को मिली है। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 540-550 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। डीलर्स ने इसमें btst strategy अपनाने की सलाह दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें