Dealing Room Check: बैंक निफ्टी 600 प्वाइंट गिरा। HDFC बैंक और SBI ने गिरावट को LEAD किया। दोनों बैंकिंग स्टॉक्स 2-3 परसेंट तक लुढ़क गये। कोटक और एक्सिस जैसे प्राइवेट बैंकों के साथ-साथ PSU बैंकों में भी दबाव के साथ कारोबार हुआ। कमजोर बाजार में भी जुबिलेंट फूड्स का जलवा कायम दिख रहा है। ऑपरेशनली अच्छे नतीजों से जोरदार तेजी देखने को मिली। शेयर 6% से उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं रिजल्ट के बाद ब्रिटानिया का शेयर 6% से ज्यादा फिसल गया। इधर डीलर्स ने आज एनएमडीसी (NMDC) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
