डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज एक पीएसयू स्टॉक और इस फार्मा शेयर में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: Cipla पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 1475-1480 रुपये के लेवल दिखने की उम्मीद है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर BTST रणनीति यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है

अपडेटेड Apr 11, 2025 पर 4:12 PM
Story continues below Advertisement
NTPC पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने कहा कि आज शेयर में HNIs की तरफ से पावर शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 365-370 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं

Dealing Room Check: - मार्केट में मेटल शेयरों में आज सबसे ज्यादा तेजी नजर आई। मेटल इंडेक्स 4% से ज्यादा चढ़ा। हिंडाल्को 7% तो JSW स्टील 5% से ज्यादा चढ़ा। इसके साथ ही फार्मा और सरकारी कंपनियों में भी रौनक दिखी। फार्मा में डिवीज लैब, ग्रेन्यूल्स इंडिया और लॉरस लैब्स में 4 से 7% का उछाल नजर आया। टैरिफ पर राहत से चाइना प्लस थीम वाले शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। डिक्सन टेक्नोलॉजीज 7% से ज्यादा दौड़कर वायदा का टॉप गेनर बना। साथ ही केमिकल शेयरों में जोरदार उछाल नजर आया। PI इंडस्ट्रीज 8% से ज्यादा उछला। वहीं दीपक नाइट्राइट, आरती इंडस्ट्रीज, SRF और UPL में भी रफ्तार देखने को मिली। नीदरलैंड के कारोबार में रीस्ट्रक्चरिंग से टाटा स्टील में करीब साढ़े 5% का उछाल आया। वहीं यूरोपीय कारोबार में कॉस्ट घटाने के एक्शन प्लान से संवर्धन मदरसन भी 5% चढ़ गया। इधर डीलर्स ने आज सिप्ला (Cipla) और एनटीपीसी (NTPC) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

CIPLA

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फार्मा सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने सिप्ला (Cipla) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि DIIs की तरफ से आज फार्मा शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर BTST रणनीति यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 1475-1480 रुपये के लेवल दिखने की उम्मीद है।


Motilal Oswal के एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Marico का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NTPC

दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज पावर सेक्टर की कंपनी के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने एनटीपीसी (NTPC) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स ने कहा कि शेयर में HNIs की तरफ से पावर शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स ने कहा कि आज पावर शेयरों में खरीदारी हुई है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 365-370 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।