Get App

Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई जोरदार खरीदारी, जानें कितना कमा कर दे सकते हैं दोनों शेयर

Dealing Room Check: M&M पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स की इस शेयर में BTST की सलाह यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। इस शेयर में 3030-3050 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 21, 2024 पर 3:49 PM
Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई जोरदार खरीदारी, जानें कितना कमा कर दे सकते हैं दोनों शेयर
TATA POWER पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। ये शेयर 465-475 रुपये के लक्ष्य तक चढ़ सकता है। डीलर्स के मुताबिक HNIs की तरफ से इस शेयर में खरीदारी हुई है

Dealing Room Check: नेस्ले के बाद टाटा कंज्यूमर के कमजोर नतीजे FMCG सेक्टर पर हावी नजर आये। शेयर में 7 परसेंट की कमजोरी रही जबकि सेक्टर करीब एक परसेंट फिसल गया। इसके साथ ही मेटल, PSUs और IT इंडेक्स भी तेज गिरावट देखने को मिली। उम्मीद से बेहतर Q2 नतीजों से HDFC बैंक में रौनक नजर आई। शेयर में 3% का उछाल नजर आया। लेकिन अनुमान से कमजोर नतीजों के बाद कोटक बैंक में 4.5% से ज्यादा की गिरावट रही। वहीं RBL बैंक भी 13% से ज्यादा फिसल गया। इधर डीलर्स ने आज एमएंडएम (M&M) और टाटा पावर (TATA POWER) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने ऑटो सेक्टर के शेयर में तेजी करवाई है। डीलर्स ने एमएंडएम (M&M) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स की इस शेयर में BTST की सलाह यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में घरेलू फंड्स की तरफ से फ्रेश खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 3030-3050 रुपये तक का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें