Stock To Buy: इस फार्मा शेयर में डीलर्स ने दी खरीद की सलाह, ₹575 का दिख सकता है टारगेट

Stock To Buy: डीलर्स ने फार्मा सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया है। यतिन ने कहा कि डीलर्स ने GRANULES INDIA के स्टॉक में पोजिशनल खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का ने बताया कि शेयर में शॉर्ट कवरिंग हुई, OI 6% घटा है

अपडेटेड Oct 08, 2024 पर 4:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डीलर्स ने ABFRL पर BTST करने की सलाह है । स्टॉक पर BTST की राय यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है।

लगातार 6 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी आई। निफ्टी में 200 अंक चढ़कर 25000 के पार निकला । बैंक निफ्टी में 600 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल है मिडकैप और स्मॉल कैप शेयर OUTPERFORM कर रहा। कैपिटल गुड्स शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिला और सेक्टर इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ा। डिक्सन टेक 6% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। साथ ही ABB, सीमेंस और BHEL भी 3% से ज्यादा चढ़े। इधर चीन में मंदी गहराने की वर्ल्ड बैंक की आशंका से मेटल शेयरों की चमक फीकी पड़ी। NMDC, टाटा स्टील, JSW STEEL 3% से ज्यादा की गिरावट के साथ वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हुए ।

ट्रेंट के शेयर में आज तूफानी तेजी रही। शेयर 6 फीसदी के उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हुआ। Lab-grown diamond jewellery सेग्मेंट में उतरने से जोश HIGH पर है। आज GRANULES INDIA और ABFRL के स्टॉक में डीलर्स ने दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी।

ABFRL


सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फैशन रिटेल सेक्टर के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स ने ABFRL पर BTST करने की सलाह है । स्टॉक पर BTST की राय यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स ने कहा कि HNIs ने आज शेयर में खरीदारी की है। शेयर में नई खरीदारी की OI 2% बढ़ा है। डीलर्स ने इस स्टॉक का लक्ष्य 340-345 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

GRANULES INDIA

दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने फार्मा सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया है। यतिन ने कहा कि डीलर्स ने GRANULES INDIA के स्टॉक में पोजिशनल खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का ने बताया कि शेयर में शॉर्ट कवरिंग हुई, OI 6% घटा है। घरेलू फंड्स ने शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 565-575 रुपये के लक्ष्य संभव है।

Tata Motors Share Price: JLR की Q2 रिटेल बिक्री घटी, स्टॉक 2% फिसला, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।