Dealing Room: इस मेटल और फाइनेंशियल स्टॉक में हुई जमकर खरीदारी, शॉर्ट टर्म में होगा बंपर मुनाफा

HINDALCO के स्टॉक पर आज डीलिंग रूम्स में जोरदार खरीदारी हुई। यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से इसमें पोजीशनल खरीदारी करने को कहा। डीलर्स को उम्मीद है कि ये स्टॉक 525-535 रुपये का लक्ष्य दिखा सकता है। वैसे भी आज मेटल स्टॉक्स में ताजा खरीदारी नजर आई है

अपडेटेड Jan 18, 2023 पर 11:25 PM
IDFC Ltd पर भी डीलर्स ने btst strategy अपनाने की सलाह दी। उनका कहना है कि शॉर्ट टर्म में 90-92 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check: वीकली एक्सपायरी के पहले सेंसेक्स, निफ्टी दिन की ऊंचाई के करीब बंद हुए। बैंक ऑफ जापान की पॉलिसी ऐलान के बाद भारतीय शेयर बाजार में पॉजिटिव रुझान देखने को मिला। बाजार के आखिर में सेंसेक्स 390 प्वाइंट चढ़कर 61 हजार 46 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 112 प्वाइंट चढ़कर 18 हजार 165 पर बंद हुआ। वहीं ब्रॉडर मार्केट में हल्की तेजी रही। निफ्टी बैंक 223 प्वाइंट चढ़कर 42,458 पर बंद हुआ। जबकि मिडकैप 162 प्वाइंट चढ़कर 31,379 पर बंद हुआ। आज मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा चमक देखने को मिली। फार्मा, PSE, इंफ्रा, बैंकिंग, IT शेयरों में तेजी रही। ऐसे आज डीलिंग रूम्स में भी दो डीलर्स ने दो स्टॉक्स में खरीदारी करने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी।

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता के डीलिंग रूम्स के सूत्रों बताया कि आज दो स्टॉक्स में डीलिंग रूम्स में जोरदार लॉन्ग बनते हुए दिखाई दिये। दोनों स्टॉक्स अलग-अलग सेगमेंट के रहे। एक मेटल स्टॉक पर डीलर्स ने दांव लगाया है तो दूसरे फाइनेंशियल स्टॉक पर आज डीलर्स ने जमकर खरीदारी करवाई है।

    इस फूड स्टॉक में सस्ता ऑप्शन कॉल लेने से होगी बड़ी कमाई, जानें वायदा में फायदा कराने वाले ट्रेड्स


    HINDALCO

    यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने हिंडाल्को जैसे दिग्गज मेटल स्टॉक में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से इसमें पोजीशनल खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 525-535 रुपये के टारगेट देखने को मिलेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आज मेटल स्टॉक्स में ताजा खरीदारी भी देखने को मिली है।

    IDFC Ltd

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने फाइनेंशियल स्टॉक आईडीएफसी लिमिटेड में खरीदारी करने को कहा। उन्होंने अपने क्लाइंट्स से इसमें btst strategy यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह दी। शेयर का भाव 52 हफ्ते के नए शिखर पर पहुंचा। डीलर्स को लगता है कि इसमें शॉर्ट टर्म में 90-92 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। वैसे भी जनवरी सीरीज में इसमें फ्रेश बाईंग देखने को मिली है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।