Dealing Rooms Check: ये एयर कंडिशन स्टॉक कराएगा मोटा मुनाफा, डीलर्स भी दे रहे है पोजिशनल खरीदारी की सलाह

Dealing Rooms Check: आज डीलर्स ने IEX के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स ने IEX पर BTST करने की सलाह है । स्टॉक पर BTST की राय यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है

अपडेटेड Aug 28, 2024 पर 5:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डीलर्स ने एयर कंडिशन स्टॉक की कंपनी में दांव लगाया है। यतिन ने कहा कि डीलर्स ने VOLTAS के स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है।

Dealing Rooms Check: बाजार 10 दिनों की रैली के साथ नए शिखर पर पहुंचा है। निफ्टी पहली बार 25,100 के पार निकला। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी रिकॉर्ड हाई के करीब कारोबार करता नजर आया। IT शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी IT इंडेक्स 2 परसेंट चढ़कर ALL TIME HIGH पर कारोबार कर रहा है। TCS, INFOSYS, WIPRO जैसे दिग्गज 2 से 3 परसेंट तक दौड़े है। मिडकैप IT भी जोश में है। LTIMINDTREE 7 परसेंट उछला है और यह वायदा का टॉप GAINER बना है। KOTAK ने LTIMINDTREE में 6200 का लक्ष्य दिया है। वहीं फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। निफ्टी फार्मा इंडेक्स चौथाई परसेंट ऊपर कारोबार करता नजर आया। लगातार तीसरे दिन निफ्टी फार्मा इंडेक्स में तेजी रही। टोरंट फार्मा, बायोकॉन, जायडस लाइफ, ल्यूपिन जैसे शेयरों में अच्छी खरीदारी हुई। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिला। आज IEX और VOLTASके स्टॉक में डीलर्स ने दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी।

IEX

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने IEX के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स ने IEX पर BTST करने की सलाह है । स्टॉक पर BTST की राय यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स ने इस स्टॉक का लक्ष्य 208-210 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि सितंबर सीरीज में शेयर में नई खरीदारी हुई है।

VOLTAS


दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने एयर कंडिशन स्टॉक की कंपनी में दांव लगाया है। यतिन ने कहा कि डीलर्स ने VOLTAS के स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि घरेलू फंड्स ने इस स्टॉक में खरीदारी की है। डीलर्स की इस स्टॉक में 1800 रुपये के लक्ष्य के लिए पोजिशनल खरीदारी करने की राय है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।