Get App

Defence stocks: डिफेंस कंपनियों के शेयर हो गए हैं महंगे? म्यूचुअल फंड्स ने घटाई हिस्सेदारी, जानें जरूरी बातें

Defence Stocks: डिफेंस कंपनियों के शेयरों में पिछले कुछ समय से गिरावट देखी जा रही है। बुधवार 14 अगस्त को कारोबार के दौरान भी भारत डायनेमिक्स, कृष्णा डिफेंस, पारस डिफेंस, डेटा पैटर्न्स और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयरों में 2 से 5% तक की गिरावट देखने को मिली। CNBC-आवाज के अनुज सिंघल ने कहा कि डिफेंस सेक्टर इस समय थोड़ा महंगा दिख रहा है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 14, 2024 पर 2:09 PM
Defence stocks: डिफेंस कंपनियों के शेयर हो गए हैं महंगे? म्यूचुअल फंड्स ने घटाई हिस्सेदारी, जानें जरूरी बातें
Defence Stocks: म्यूचुअल फंड्स ने जून तिमाही में कम से कम 12 डिफेंस कंपनियों में हिस्सेदारी घटाई

Defence Stocks: डिफेंस कंपनियों के शेयरों में पिछले कुछ समय से गिरावट देखी जा रही है। बुधवार 14 अगस्त को कारोबार के दौरान भी भारत डायनेमिक्स, कृष्णा डिफेंस, पारस डिफेंस, डेटा पैटर्न्स और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयरों में 2 से 5% तक की गिरावट देखने को मिली। CNBC-आवाज के अनुज सिंघल ने कहा कि डिफेंस सेक्टर इस समय थोड़ा महंगा दिख रहा है। उन्होंने कहा कि डिफेंस कंपनियों का मार्केट कैप हाल में जितना बढ़ा है, उसके मुकाबले उनके प्रॉफिट में महज 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। शायद यही कारण है कि इस सयम कई डिफेंस शेयरों में करेक्शन देखने को मिल रहा है।

उन्होंने मझगांव डाक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders) का उदाहरण देते हुए कहा कि पिछले एक साल में इस शेयर ने 107 फीसदी का रिटर्न दिया है। हालांकि अगर इसका पिछले एक साल का प्रदर्शन देखा जाए, तो इसमें 12 फीसदी की गिरावट आई है। 52-वीक हाई के स्तर से तो इसमें करीब साढ़े 19 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। NSE पर दोपहर 1 बजे के करीब, मझगांव डाक शिपबिल्डर्स के शेयर करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ 4,740.32 पैसे के भाव पर कारोबार कर रहे थे।

सिंघल ने कहा कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) और MTAR टेक्नोलॉजीज के चार्ट में ऐसा भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि डिफेंस सेक्टर में किसी भी स्तर पर खरीदने का समय चला गया है। निवेशकों को अब धैर्य बरतना चाहिए, नहीं तो उनके ऊंचे स्तर पर फंसने को जोखिम है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि ये स्टॉक्स खराब है, बस इनका प्राइस खराब है। ऐसे में डिफेंस सेक्टर में इस समय जारी करेक्शन एक अच्छा संकेत है।

इससे पहले घरेलू म्यूचुअल फंडों ने भी जून तिमाही के दौरान कम से कम 12 डिफेंस कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी घटाई थी। इसमें गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (Garden Reach Shipbuilders & Enginers) और DCX सिस्टम्स जैसे स्टॉक्स भी शामिल है, जिन्होंने 2024 में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स में म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी जून तिमाही में करीब 3 फीसदी घटकर 2.82 फीसदी पर आ गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें