Defence Stocks: डिफेंस कंपनियों के शेयरों में हालिया तेज गिरावट के बावजूद, ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन (JP Morgan) का मानना है कि यह सेक्टर अब निवेश के लिए आकर्षक हो गया है। ब्रोकरेज ने डिफेंस कंपनियों की स्ट्रक्चलर ग्रोथ स्टोरी पर भरोसा जताते हुए कहा कि भारत सरकार लंबी अवधि की रणनीति के साथ डिफेंस सेक्टर में घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दे रही है। साथ ही उसका डिफेंस कैपेक्स पर भी फोकस बना हुआ है। ऐसे में इसे बजट या भू-राजनीतिक चिंताओं के चलते कम करके नहीं आंका जाना चाहिए।
