Defence Stocks: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL), डेटा पैटर्न्स (Data Patterns) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) जैसे डिफेंस शेयर अगले 12 महीने में 40% तक रिटर्न दे सकते हैं। देश के रक्षा खर्च में बढ़ोतरी को देखते हुए एनालिस्ट्स ने यह अनुमान जताया है। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) का मानना है कि ग्लोबल भूराजनीतिक तनाव और आत्मनिर्भरता पर भारत के बढ़ते फोकस से देसी डिफेंस कंपनियों के ऑर्डर और रेवेन्यू में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
इसे देखते हुए ब्रोकरेज ने जहां हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स और डेटा पैटर्न के शेयरों को कवर करना शुरू किया। वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स पर इसने अपना पॉजिटिव रुख बरकरार रखा है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में जेफरीज को 15% की बढ़ोतरी की संभावना दिख रही है, जबकि डेटा पैटर्न के शेयर अगले 12 महीनों में 38% तक बढ़ने का अनुमान है।
वित्त 2024 में भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 21,083 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। जेफरीज का मानना है कि यह सरकार डिफेंस एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक देश के साथ अलग संबंध बनाने पर जोर दे रही है, जो इस सेक्टर के लिए "सोने पर सुहागा" है। ब्रोकरेज को वित्त वर्ष 2024 से 2030 के बीच देश रक्षा खर्च दोगुना होने का अनुमान है। जेफरीज के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2030 तक भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट बढ़कर 7 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स ने वित्त वर्ष 2024 के दौरान अपना अब तक का सबसे अधिक रेवेन्यू 29,810 करोड़ रुपये दर्ज किया, जो वित्त वर्ष 2023 के मुकाबले करीब 11% अधिक है। वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने भी वित्त वर्ष 2024 के दौरान 19,700 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कारोबार हासिल किया, जो पिछले साल से 13 फीसदी अधिक है।
जेफरीज का मानना है कि वित्त वर्ष 2024 से 2030 के बीच डेटा पैटर्न्स के रेवेन्यू में 5 गुना की बढ़ोतरी होनी चाहिए। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के लिए ब्रोकरेज ने कहा कि इसका प्रोडक्ट बिजनेस तेजी से बढ़ना चाहिए क्योंकि सरकार देश में एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग को जोर देने पर विचार कर रही है।
ब्रोकरेज फर्म UBS का भी यही मानना है। उसने कहा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स का मैनेजमेंट वित्त वर्ष 2025 में कई बड़े बड़े ऑर्डर जीतने की उम्मीद कर रहा है। उसने HAL के लिए 3,600 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ "Buy" रेटिंग बनाए रखी है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयरों पिछले 12 महीनों में 150% का मल्टीबैगर रिटर्न, जबकि डेटा पैटर्न के शेयर 80% बढ़े हैं। जेफरीज ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर पर 260 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ "Buy" रेटिंग बनाए रखी है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।